Hot News

जापान ने युद्धपोत पर तैनात की 100 किलोवाट की लेजर बंदूक, ड्रोन और मोर्टार राउंड भी हवा में होंगे नष्ट

Japan Laser Weapon: जंग अब सिर्फ मिसाइल, तोप और गोलियों से नहीं लड़ी जा रही. अब मैदान में आ चुकी है रोशनी की ताकत. जापान ने ऐसा हथियार तैयार कर लिया है, जो गोली नहीं चलाता, बल्कि लेजर से दुश्मन को जला देता है. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है. जापान ने 100 किलोवाट की ताकत वाला लेजर हथियार अपने एक बड़े युद्धपोत पर तैनात किया है, जो छोटे ड्रोन से लेकर मोर्टार जैसे खतरों को हवा में ही खत्म कर सकता है. जापान ने जिस सिस्टम को तैनात किया है, वह 100 किलोवाट ऊर्जा वाला लेजर हथियार है. इसे 6,200 टन वजनी युद्धपोत पर लगाया गया है. यह ताकत इतनी ज्यादा है कि यह धातु की सतह को भी जला सकती है. यह हथियार खास तौर पर छोटे ड्रोन, मोर्टार राउंड और हल्के हवाई खतरों को मार गिराने के लिए बनाया गया है.

Japan Laser Weapon in Hindi: 10 लेजर मिलकर बनते हैं एक घातक बीम

इस हथियार की खास बात यह है कि इसमें 10 अलग‑अलग लेजर लगे हैं. हर लेजर की ताकत 10 किलोवाट है. ये दसों मिलकर एक 100 किलोवाट का शक्तिशाली बीम बनाते हैं. यह बीम इतनी सटीक और केंद्रित होती है कि लक्ष्य पर लगातार पड़ते ही उसे जला देती है. यह सिस्टम फाइबर लेजर तकनीक पर आधारित है. इसमें रोशनी को एक खास तरह के ठोस फाइबर से गुजारा जाता है, जिसमें दुर्लभ तत्व मिले होते हैं. इसी फाइबर के अंदर रोशनी और ज्यादा ताकतवर होती जाती है और आखिर में एक बेहद तेज बीम के रूप में बाहर निकलती है.

Japan Laser Weapon Destroys Drones in Hindi: जेएस असुका युद्धपोत पर हुई तैनाती

2 दिसंबर को जापान की Acquisition, Technology and Logistics Agency (ATLA) ने आधिकारिक तौर पर बताया कि यह लेजर सिस्टम जेएस असुका टेस्ट शिप पर लगा दिया गया है. यह जहाज जापान मरीन यूनाइटेड के शिपयार्ड में पहुंचा था. सिस्टम को दो बड़े, 12 मीटर लंबे गोलाकार मॉड्यूल में पैक करके जहाज पर लगाया गया. अब इस लेजर हथियार को समुद्र में उतारकर परखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इसके समुद्री परीक्षण 27 फरवरी 2026 के बाद शुरू होंगे. यह जानकारी जापानी नौसेना तकनीक पर नजर रखने वाले यूट्यूब अकाउंट एजीहच ने दी है.

2018 से चल रहा है विकास

इस लेजर हथियार पर काम साल 2018 से चल रहा है. फरवरी 2023 में इसे बनाने वाली कंपनी कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज ने इसका प्रोटोटाइप ATLA को सौंपा था. जहाज पर डॉकिंग के वक्त अधिकारियों ने बताया कि अगर पर्याप्त बिजली मिले, तो यह सिस्टम बिना रुके लगातार लक्ष्य पर हमला कर सकता है. अधिकारियों के अनुसार इस हथियार की सबसे बड़ी ताकत इसकी अनलिमिटेड मैगजीन है. यानी इसमें गोली या मिसाइल खत्म होने का डर नहीं है. जब तक बिजली है, तब तक हमला जारी रह सकता है. इसकी प्रति शॉट लागत भी पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम के मुकाबले बहुत कम है. (Japan Laser Weapon Destroys Drones Mortar Rounds in Hindi)

जमीन पर टेस्ट में साबित हुई ताकत

ATLA अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर किए गए परीक्षणों में यह लेजर हथियार मोर्टार राउंड और बिना पायलट वाले ड्रोन के खिलाफ पूरी तरह सफल रहा है. यही वजह है कि अब इसे समुद्र में आजमाया जा रहा है. समुद्र में लेजर हथियार को ज्यादा मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा. तेज हवा, नमी, पानी की भाप और हिलता हुआ जहाज इन सबके बीच लेजर को लगातार एक ही लक्ष्य पर टिके रहना होगा. साथ ही हवा में फैलाव और रोशनी के टकराव जैसी समस्याएं भी होंगी.

लेजर हथियारों की सीमाएं भी हैं

हालांकि लेजर हथियार भविष्य की तकनीक माने जाते हैं, लेकिन इनके सामने बड़ी चुनौतियां भी हैं. ये डायरेक्टेड एनर्जी सिस्टम होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा बिजली और ठंडा रखने की जरूरत होती है. आम तौर पर फाइबर लेजर केवल 25 से 35 प्रतिशत तक ही प्रभावी होते हैं. जहाज पर इतनी बिजली और कूलिंग की व्यवस्था करना आसान नहीं होता. एशिया लाइव, के अनुसार ATLA अधिकारियों ने साफ किया है कि इस हथियार को पूरी तरह युद्ध में उतारने में अभी कई साल लगेंगे. लेकिन इन परीक्षणों से यह तय किया जाएगा कि भविष्य में इससे भी ज्यादा ताकतवर लेजर बनाकर मिसाइलों को हवा में ही रोका जा सकता है या नहीं.

ये भी पढ़ें:

हिंदुस्तान के इस पड़ोसी देश में 4100 साल पुराना रहस्य उजागर, इंसानी सभ्यता के इतिहास में हुई नई खोज

S-500 vs Dark Eagle: रूस का बड़ा दावा! पुतिन का डिफेंस सिस्टम अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल को हवा में ही कर देगा ढेर

The post जापान ने युद्धपोत पर तैनात की 100 किलोवाट की लेजर बंदूक, ड्रोन और मोर्टार राउंड भी हवा में होंगे नष्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top