नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिला समाहरणालय के सभागार में बुधवार को स्त्री संवाद कार्यक्रम के तहत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ,अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा जिलाधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्त्री संवाद कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आप जितने जागरूक होंगे उतना ही आगे बढ़ाने की संभावना होगी ।और जो जितना आगे बढ़ता है उसका समाज में उतना ही सम्मान होता है। उन्होंने मुख्य रूप से स्त्री अधिकारियों को इस स्त्री संवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया ।उप विकास आयुक्त समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में जीविका दीदी के अलावे अन्य ग्रामीण स्त्रीएं भी भाग लेंगे ।उन्होंने बताया की डिस्प्ले युक्त रथ के माध्यम से एवं लीफलेट के माध्यम से प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जाएगा ।तथा इस संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्त्रीओं की प्रशासन से अपेक्षाओं एवं जरूरत को संकलित कर कर राज्य प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा।

