नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग की 10वीं बैठक के बिंदु 6.16 पर कार्रवाई के तहत आज जिले में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
जिला अंतर्गत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों तथा स्थायी प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) टीम के सहयोग से यह मॉकड्रिल समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के दो प्रमुख स्थलों – समस्तीपुर अंचल कार्यालय तथा मध्य विद्यालय, हरपुर एलौथ में आयोजित की गई।
इस मॉकड्रिल में मुख्य रूप से भूकंप , अग्निकांड, बाढ़ तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों से बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
उप नियंत्रक, जिला नागरिक सुरक्षा, समस्तीपुर ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होती है तथा आमजन में जागरूकता बढ़ती है।

