Hot News

जिला स्तरीय निपुण मेला में प्रखंडों के शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा

– ओवरऑल गतिविधियों में कोढ़ा, बरारी व मनसाही का दबदबा कटिहार शहर के मध्य विद्यालय, मिरचाईबाड़ी में बुधवार को जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन हुआ. प्रखंड स्तर पर चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया.मेले का उद्देश्य शिक्षा में टीएलएम ( टीचर लर्निंग मेटेरियल) के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देना तथा स्थानीय, टिकाऊ और कम लागत वाले शिक्षण सामग्री को प्रोत्साहित करना था. कक्षा में शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सके और विद्यार्थियों में विषयगत अवधारणाओं का विकास हो सके. शुभारंभ डीईओ राहुल चंद्र चौधरी और प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया. सभी प्रदर्शित टीएलएम का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुत सभी टीएलएम का मूल्यांकन कर पांच उत्कृष्ट टीएलएम का चयन किया. जिन्हें राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में भाग लेने के लिए नामित किया गया है. चयनित प्रतिभागियों में भाषा हिंदी में मध्य विद्यालय भवाड़ा के नूतन कुमारी, भाषा उर्दू में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिलाई मारी पट्टी बरारी के मशकुर आलम, गणित विषय में मध्य विद्यालय दिल्ली, कोढ़ा के उर्वशी दुबे, पर्यावरण विषय में मध्य विद्यालय सूफीचक मरघिया बरारी के गुफरान और अंग्रेजी विषय में मध्य विद्यालय महमदिया हसनगंज के हिना कौशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिला स्तरीय निपुण टीएम मेला में निर्णायक मंडली में डीईओ, डीपीओ डायट प्रतिनिधि आलोक कुमार एवं सूरजकांत गौतम, जिला गुणवत्ता समन्वयक एवं स्थानीय प्रखंड के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार के साथ प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के जिला तकनीकी टीम के सदस्य वीरेंद्र सिंह, राम जयपाल सिंह यादव, बिप्लब कुमार, राकेश कुमार, गोपीनाथ झा सहायक साधन सेवी और सुजीत कुमार ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया. जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में सभी गतिविधियों ओवरऑल में प्रथम कोढ़ा, द्वितीय बरारी और तृतीय स्थान मनसाही प्रखंड ने प्राप्त किया. शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति ने इसे और भी प्रेरणादायक बना दिया.

The post जिला स्तरीय निपुण मेला में प्रखंडों के शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top