Hot News

जिला स्थापना दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव में भागीदारी के लिए करें आवेदन

14 जनवरी को होगा जिला स्थापना दिवस समारोह अररिया. जिले में जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्राति का आयोजन आगामी 14 जनवरी को व बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन आगामी 23 जनवरी को किया जायेगा. इन दोनों महोत्सव आयोजन को लेकर जरूरी प्रशासनिक तैयारी शुरू की जा चुकी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार ने बताया कि इन दोनों महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक स्कूली बच्चों का ऑडिशन आगामी 10 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में किया जायेगा. वहीं स्थानीय कलाकारों को भी 10 जनवरी 2026 तक जिला कला व संस्कृति कार्यालय में अपना आवेदन जमा कराना होगा. आवेदन में आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, कला विधा का विवरण अनिवार्य रूप से अंकित किया जाना जरूरी होगा. साथ ही यदि पूर्व में जिला स्तर की किसी प्रतियोगिता या महोत्सव में प्रस्तुति दी गयी हो तो उससे संबंधित फोटो व वीडियो का लिंक भी आवेदन के साथ संलग्न करना जरूरी होगा. स्थानीय कलाकारों का चयन कलाकार चयन समिति के द्वारा किया जायेगा. इसके अतिरिक्त महोत्सव के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर जिला कला व संस्कृति कार्यालय में अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं. जिला प्रशासन उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जिला स्थापना दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव में भागीदारी के लिए करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top