लोहरदगा. जिले में आदिवासी समन्वय समिति द्वारा केंद्रीय सरना पूजा स्थल सीरम टोली राँची का अतिक्रमण रोकने, पेशा कानून लागू करने, जमीन लूट रोकने एवं सीएनटी एक्ट में थाना क्षेत्र की बाध्यता समाप्त करने जैसे आदिवासी मुद्दों को लेकर बंद का मिला जुला असर देखा गया. जिले के शहरी क्षेत्र के मैंना बगीचा से बाइक रैली निकालकर हेमंत सोरेन प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. आदिवासी समन्वय समिति ने राज्य की हेमंत प्रशासन पर जमकर निशाना साधा और हेमंत प्रशासन पर आदिवासी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है. आदिवासी समन्वय समिति ने कहा कि राज्य में किसी भी हाल में पेशा कानून लागू करना होगा. साथ ही केंद्रीय सरना पूजा स्थल सीरम टोली रांची का रैंप हटाना होगा नहीं तो आदिवासी समाज सड़क से लेकर सदन तक हेमंत प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी. अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो जिस तरह से प्रशासन को गद्दी पर बैठाया गया है. आने वाले समय में हेमंत प्रशासन को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post जिले में आदिवासी संगठनों के बंद का मिला-जुला असर appeared first on Naya Vichar.

