Hot News

जिले में चमकी बुखार की दस्तक, मिले चार केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

बेतिया. जिले में चमकी बुखार ने दस्तक दे दी है. एक एक्टिव समेत कुल चार मामले मिले हैं. इसके बचाव क़ो लेकर जन समुदाय क़ो जागरूक किया जा रहा है. आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जागरूकता फैलाया जा रहा है. जिला स्तर पर भीडीसीओ के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है. जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा स्त्रीओं एवं आमजनों को चमकी बुखार के लक्षण एवं इससे बचाव के तरीके “चमकी क़ो धमकी ” बता रहे है ताकि अगर मामले आए भी तो तुरंत प्रभावित बच्चों का इलाज हो सके. वीडीसीओ रमेश कुमार ने बताया कि एईएस के संदिग्ध मरीज मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत भी लाभ ले सकते हैं. इस दौरान अगर तीन या चार पहिया वाहन से परिजन सम्भावित मरीज के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर जाते हैं तो उन्हें भाड़ा निर्धारित राशि पर उपलब्ध कराई जाएगी. वीडीसीओ गणेश कुमार ने सावधानियों के बारे में बताया कि बच्चों को तेज धूप से बचाए. अपने बच्चों को दिन में दो बार स्नान कराए. गर्मी के दिनों में बच्चों को ओआरएस अथवा नींबू पानी-चीनी का घोल पिलाएं. रात में बच्चों को भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाए. ————- चमकी से बचाव जरूरी: डॉ कुमार सौरभ बेतिया मेडिकल कॉलेज के एईएस वार्ड इंचार्ज डॉ कुमार सौरभ ने बताया कि तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजे पानी से पोछें एवं पंखा से हवा करें. ताकि बुखार कम हो सके. पारासिटामोल की गोली/सीरप मरीज को चिकित्सीय सलाह पर दें. यदि बच्चा बेहोश नहीं है तब साफ एवं पीने योग्य पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पिलाये. चमकी आने पर, मरीज को बाएं या दाएं करवट में लिटाकर ले जाएं. शिशु के शरीर से कपड़े हटा लें एवं गर्दन सीधा रखें. अगर मुंह से लार या झाग निकल रहा हो तो साफ कपड़े से पोछें, जिससे कि सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो, बेहोशी/मिर्गी की अवस्था में शिशु को जितना जल्द हो सकें प्रशासनी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में लेकर जाए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जिले में चमकी बुखार की दस्तक, मिले चार केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top