Hot News

जिले में सरकारी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू

चतरा. जिले में प्रशासनी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू हो गया है. विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इस बार जरूरतमंदों को डाउन कंबल (मुलायम कंबल) मिल रहा है, जिसे पाकर लोग खुश दिख रहे हैं. पहली बार मुलायम कंबल का वितरण गरीबों के बीच किया जा रहा है. जिसे लेकर गरीबों में कंबल लेने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. कंबल पाकर गरीब व असहाय लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं. जिले में 29 हजार 93 कंबल उपलब्ध कराया गया है, जिसे नगर परिषद व प्रखंडों में उपलब्ध कराया गया है. सबसे अधिक कंबल हंटरगंज प्रखंड को व सबसे कम कंबल पत्थलगड्डा व कुंदा प्रखंड को मिला है. जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक सुकरमणि लिंडा ने कहा कि चतरा नगर परिषद व प्रखंडों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. वितरण पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा रहा है. वास्तविक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है. बता दें कि इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे लेकर गरीब व असहाय लोग परेशान थे.

कहां कितना मिला कंबल

चतरा जिले में 29 हजार 93 कंबल उपलब्ध हुआ है. जिसमें चतरा नगर परिषद कार्यालय में 2200, चतरा सदर प्रखंड को 2720, हंटरगंज को 4760, प्रतापपुर को 3060, कुंदा को 850, लावालौंग को 1360, सिमरिया को 2890, टंडवा को 3230, पत्थलगड्डा को 850, गिद्धौर को 1020, इटखोरी को 2040, मयूरहंड को 1700, इटखोरी प्रखंड को 1700 कंबल उपलब्ध कराया गया है. वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में आकस्मिकता के लिए 713 कंबल उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जिले में प्रशासनी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top