Hot News

जिसका चित्त गंगा-सा शांत हो, वही है सच्चा ज्ञानी, पढ़ें विदुर नीति

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाहिंदुस्तान के अत्यंत प्रभावशाली पात्रों में से एक थे, जिनका जन्म राजपरिवार में नहीं हुआ, फिर भी उनके विचार और नीति शास्त्र ने राजाओं से भी अधिक असर छोड़ा. दासीपुत्र होने के बावजूद उन्होंने सत्य, धर्म और नीति की रक्षार्थ कभी समझौता नहीं किया. वे हमेशा धर्म के अनुसार जीते और जीवन के हर पहलू में विवेक और संयम का पालन किया. विदुर के विचार आज भी हमारे लिए जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक बने हुए हैं.

  • महात्मा विदुर के अनुसार, वही व्यक्ति सच्चा ज्ञानी होता है जो सम्मान या प्रशंसा मिलने पर अहंकार से फूल नहीं उठता है. ऐसा व्यक्ति संयम और विनम्रता का प्रतीक होता है, जो आत्मज्ञान से युक्त होता है. आदर मिलने पर भी जिसकी दृष्टि स्थिर बनी रहे, वही वास्तव में ज्ञान का अधिकारी कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- सोच-समझकर उठाया गया कदम ही बनता है सफलता की नींव- विदुर नीति

यह भी पढ़ें- ज्ञानी पुरुष की असली पहचान क्या है? जानिए विदुर नीति के अनुसार

  • विदुर नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने अनादर या अपमान होने पर विचलित नहीं होता, वही सच्चे अर्थों में ज्ञानी कहलाता है. ऐसा व्यक्ति आत्मसंयमी, विवेकशील और स्थिर बुद्धि वाला होता है. वह बाहरी सम्मान या अपमान से प्रभावित हुए बिना, अपने धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहता है.
  • विदुर नीति के अनुसार, जिसका चित्त गंगा जी के शांत प्रवाह के समान होता है, जो क्रोध, अपमान या प्रशंसा जैसी स्थितियों में भी विचलित नहीं होता है. वही सच्चा ज्ञानी कहलाता है. ऐसा व्यक्ति जीवन की हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखता है और आत्मिक शांति को प्राप्त करता है.

यह भी पढ़ें- विदुर नीति के दर्पण में श्रेष्ठ पुरुष की छवि

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post जिसका चित्त गंगा-सा शांत हो, वही है सच्चा ज्ञानी, पढ़ें विदुर नीति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top