नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के जीविका अधिकार भवन में सोमवार को आरजीबी जीविका समूह की बैठक हुई। बैठक में पीरामल फाउंडेशन के सुबोध कुमार ने फलेरिया व कालाजार के बारे में सभी जीविका दीदियों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है तथा इसके लक्षण देखने में 5 से 10 साल लग जाते हैं। फलेरिया के मरीज को दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के बारे में भी बताया गया। साथ ही कहा गया कि अपने घर के आस-पास किसी को भी 15 दिन या उससे ज्यादा दिनों से बुखार हो तो उसे काला जार की जांच के लिए नजदीक के अस्पताल में जरूर भेजें। फरवरी महीना में होने वाले कार्य एमडीए कार्यक्रम में सभी से कहा गया कि दवा जरूर खाएं और आसपास के तीन-तीन घरों के सभी सदस्य दवा खाए, इसकी पूरी जिम्मेदारी लें। बैठक में 73 ग्राम संगठन के सदस्य शामिल थे।एरिया कोऑर्डिनेटर सागर कुमार, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार एवं नीतू कुमारी के अलावा अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष एवं आरजी के सदस्य उपस्थित थे।

