Hot News

जेंडर चेंज के बाद अनाया का छलका दर्द, पिता संजय बांगर को बताया बेस्ट सपोर्टर

Highlights

Anaya Bangar Emotional Post: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अनाया का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और उनका नाम आर्यन था. उन्होंने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया. हाल ही में थाईलैंड में उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी हुई है. इस सर्जरी के दौरान उनके पिता संजय बांगर उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे. अनाया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने इस सफर के बारे में बताया है.

परिवार का साथ और सर्जरी

अनाया अभी सर्जरी के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पिता संजय बांगर नजर आ रहे हैं. अनाया ने बताया कि यह सफर उनके और उनके परिवार के लिए आसान नहीं था. परिवार को इस बदलाव को समझने और स्वीकार करने में काफी समय लगा. शुरुआत में परिवार का सपोर्ट नहीं था, लेकिन अब पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है. उनके छोटे भाई अथर्व ने हमेशा उनका साथ दिया. अनाया ने बताया कि उनके पिता ने ही इस सर्जरी का पूरा खर्च उठाया है.

पिता का मिला मजबूत सपोर्ट

अनाया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जिंदगी के सबसे अहम पलों में पिता का साथ होना उनके लिए सब कुछ है. उन्होंने बताया कि पिता का साथ उन्हें रातों-रात नहीं मिला. इस पूरी प्रक्रिया में काफी उलझनें और सवाल थे. लेकिन जब पिता का सपोर्ट मिला, तो वह एकदम सच्चा और मजबूत था. अनाया का कहना है कि पिता के साथ होने से ही यह बड़ी सर्जरी मुमकिन हो पाई. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि आगे बढ़ने और प्यार मिलने में समय लगता है, लेकिन जब यह मिलता है तो हर चीज से बढ़कर होता है.

छोड़ना पड़ा पसंदीदा स्पोर्ट्स क्रिकेट

अनाया एक क्रिकेटर भी रही हैं. लेकिन जेंडर बदलने के इस सफर में उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी. अनाया को उनके पिता ने ही बताया था कि अब उनके लिए क्रिकेट में कोई जगह नहीं बची है. समाज से लड़ने के साथ-साथ अपने अंदर के द्वंद्व से जूझते हुए अनाया को अपना सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स क्रिकेट छोड़ना पड़ा. अनाया ने खुद की पहचान को दुनिया के सामने लाने के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और सर्जरी का सहारा लिया.

सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का प्यार

अनाया एक ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट भी हैं. जब से दुनिया को उनकी इस कहानी के बारे में पता चला है, सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है. लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं. अनाया ने बताया कि आज वह हर चीज के लिए बहुत आभारी हैं. क्रिकेट छूटने का दुख जरूर है, लेकिन अपने असली रूप में जीने और परिवार का पूरा साथ मिलने से वह काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें-

मुझे नहीं पता था सरपंच का मतलब, श्रेयस अय्यर ने बताया दिलचस्प किस्सा

IPL 2026: MI के इवेंट में रोहित का जलवा, स्टेज पर जमकर थिरके हिटमैन

IPL 2026: प्रैक्टिस मैच में अभिषेक का तूफान, सेंचुरी से चूके, ईशान ने गेंदबाजों को धोया

The post जेंडर चेंज के बाद अनाया का छलका दर्द, पिता संजय बांगर को बताया बेस्ट सपोर्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top