Hot News

जेइइ एडवांस में कुईंबार गांव के नैला सरताज ने पाई सफलता

फोटो-गया-इमामगंज-01- जेईई एडवांस में नैला सरताज

इमामगंज.

प्रखंड के दुबहल पंचायत अंतर्गत कुईंबार गांव के रहने वाले डॉ सरताज खान की पुत्री नैला सरताज़ ने जेइइ एडवांस में सफलता हासिल कर अपने गांव कुईबार एवं प्रखंड का नाम रोशन किया है. इस संबंध में नैला सरताज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने परिवार को देते हुए कहा कि इस दुनिया में कोई काम करना असंभव नहीं है, पर एक निश्चित लक्ष्य के साथ लगातार मेहनत करने की जरूरत है. साथ में यह भी कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि सफलता एक बार में ही मिल जाये. अगर आप नियमानुसार मेहनत करे तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी. इधर, मंत्री संतोष कुमार सुमन, हम पार्टी के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद, चीना खान, बिकोपुर मुखिया प्रतिनिधि छोटन खान, जदयू नेता सबलू खान आदि ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जेइइ एडवांस में कुईंबार गांव के नैला सरताज ने पाई सफलता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top