JEE Main 2026: जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि कितने पर्सेंटाइल रेंज में उन्हें कौन सा कॉलेज मिलेगा. NTA द्वारा जारी जेईई मेन स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को NIT, IIIT और जीएफटीआई में एडमिशन मिल सकता है. अलग-अलग पर्सेंटाइल के आधार पर ब्रांच और कॉलेज भी बदलता है. ऐसे में जानते हैं कि अगर किसी स्टूडेंट का 70-80 पर्सेंटाइल आया है तो उसे कौन सा कॉलेज मिलेगा.
GFTI और प्रशासनी कॉलेज विकल्प
- Birla Institute of Technology Mesra (BIT Mesra) – जोसा काउंसलिंग के जरिए कुछ कैंपस में कोर ब्रांच मिल सकती है.
- Assam University – खासकर कृषि इंजीनियरिंग और कुछ कोर शाखाओं में अवसर.
- Gurukula Kangri University – मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में सीट की संभावना.
- Sant Longowal Institute of Engineering and Technology (SLIET)- प्रशासनी संस्थान, जहां कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन मिल सकता है.
- Tezpur University – रिसर्च-ओरिएंटेड संस्थान, कुछ ब्रांच में कटऑफ इस रेंज में रहती है.
- Jawaharlal Nehru University – CSAB स्पेशल राउंड में सीमित सीटों की संभावना.
इन कॉलेज में 70-8- पर्सेंटाइल पर एडमिशन मिल सकता है. हां, लेकिन CSE जैसी हाई-डिमांड ब्रांच में सीट मिलना कठिन हो सकता है.
प्राइवेट यूनिवर्सिटी विकल्प
- SRM Institute of Science and Technology
- Amity University
- Lovely Professional University
- Shiv Nadar University
- UPES
- Chandigarh University
इन संस्थानों में JEE Main स्कोर के आधार पर एडमिशन संभव है.
राज्य लेवल इंजीनियरिंग कॉलेज
- University Institute of Technology RGPV
- Jabalpur Engineering College
- Institute of Engineering and Technology Lucknow
- JSS Academy of Technical Education
राज्य काउंसलिंग के जरिए इन कॉलेजों में बेहतर ब्रांच के मौके मिल सकते हैं.
क्या NIT-IIIT मिल सकता है?
70-80 पर्सेंटाइल पर जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए NIT/IIIT में एडमिशन मुश्किल होता है. हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी या CSAB स्पेशल राउंड में कम डिमांड वाली ब्रांच में कुछ ऑप्शन मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा IIM में पढ़ाई का पूरा तरीका? अब AI सेट करेगा क्वेश्चन पेपर
The post जेईई मेन में आए हैं 70-8- Percentile, इन कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

