JNU Students Protest: जेएनयू के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. छात्रों ने हिरासत में लिए जाने का भी विरोध किया. कुछ देर के लिए जेएनयू कैंपस रणक्षेत्र में बदल गया. छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जेएनयू के गेट को बंद कर दिया गया था. गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी. जिसे देखकर छात्र और भड़क गए.
रविवार देर रात भी छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार देर रात छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. उस दौरान छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए थे. प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में किसी भी तरह के अराजक व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
#WATCH | Delhi: Police detain students of Jawaharlal Nehru University during their protest against Vice-Chancellor Santishree D Pandit, asking for her resignation. pic.twitter.com/EIYCRhdap1
— ANI (@ANI) February 26, 2026
वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित पर क्या है आरोप?
वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि समुदाय लगातार पीड़ित बने रहकर या पीड़ित होने का नाटक करके प्रगति नहीं कर सकते. जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. जेएनयूएसयू ने पंडित की टिप्पणियों को जातिवादी और हाशिये पर पड़े समुदायों के प्रति असंवेदनशील बताया है.
The post जेएनयू में छात्रों का बवाल, वाइस-चांसलर के इस्तीफे की मांग पर अड़े, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

