Hot News

जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव, जानिए बॉलीवुड को लेकर क्या कहा?

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. अब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. दो किश्तों में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद वह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए और बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी है. जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव ने राहत की सांस ली और कहा कि उन्हें देश-दुनिया से भरपूर समर्थन मिला है. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीब 30 साल पूरे होने वाले हैं और इस दौरान उन्हें हर उम्र के दर्शकों का प्यार मिला है.

लोगों के प्यार की वजह से 200 से अधिक फिल्में कर पाया

राजपाल ने आगे कहा, “ये मामला 2012-13 के आसपास शुरू हुआ था. लेकिन देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ खड़ा रहा. मैं दो-ढाई सौ फिल्में इसलिए कर पाया क्योंकि लोगों ने मुझे अपनाया. हिंदुस्तानीय सिनेमा का हर दर्शक मेरे दिल का टुकड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं, वह हर बार पेश हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे. उनका कहना था कि जो सच है, वह सबको पता है और उनका इरादा कभी गलत नहीं था. अगर उन पर कोई आरोप है तो वह हर मंच पर जवाब देने के लिए तैयार हैं.

कानूनी सवालों पर बचते दिखे राजपाल

राजपाल ने इमोशनल अंदाज में कहा, “150 करोड़ लोगों से मेरा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है. ये रिश्ता खून जैसा है. सोशल मीडिया पर ही नहीं, जो लोग वहां नहीं हैं, वे भी मेरे साथ हैं.” फिलहाल मामला अदालत में है और कानूनी पहलुओं पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए अपने वकील से बात करने की सलाह दी.

यह भी पढे़ं: पैसों के लिए राजपाल यादव के सामने गिड़गिड़ाए बिजनेसमैन, किया चौंकाने वाला खुलासा

The post जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव, जानिए बॉलीवुड को लेकर क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top