Hot News

“जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया” पटना में पीएम मोदी के स्वागत में लगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े पोस्टर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पहली बार बिहार आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी उनकी स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां जोरो पर है. बीजेपी दफ्तर के साथ ही पूरे शहर में पोस्टर लगाए गए है. इन पोस्टरों में ऑपरेशन सफलता का जिक्र करने के साथ ही प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया है. 

ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा

बिहार बीजेपी के दफ्तर के सामने एक पोस्टर लगा है. जिसमें नारा लिखा गया है, “ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा. वहीं, दूसरे पोस्टर में लिखा है “जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है.”  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को बिहार के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं. पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे पटना एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।.साथ ही बिहटा हवाई अड्डे का भी शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी पटना में रोड शो करते हुए बिहार भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे. रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत होगा, जिसके लिए 32 जगहों पर मंच भी बनवाया गया है. गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा करेंगे, जहां से वे शाहाबाद इलाके में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 29 और 30 मई को 4 राज्यों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, बिहार को देंगे सबसे बड़ी सौगात

The post “जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया” पटना में पीएम मोदी के स्वागत में लगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े पोस्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top