Hot News

ज्यादा देर जलेगा दीया, रोशनी भी रहेगी भरपूर – जानें परफेक्ट बाती बनाने के आसान पारंपरिक तरीके

Perfect Cotton Wick Making Tips: घर पर पूजा करते समय दीया जलाना आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और घर की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. लेकिन अक्सर बाजार से लाई गई बत्तियां मोटी होती हैं, ठीक से जलती नहीं और जल्दी बुझ जाती हैं. ऐसे में घर पर बनी कॉटन की बाती या बत्ती (हैंडमेड बत्ती) ज्यादा अच्छी, लंबे समय तक जलने वाली और शुद्ध मानी जाती है. कुछ आसान पारंपरिक तरीकों से आप घर पर परफेक्ट बत्ती बना सकते हैं जो ज्यादा देर तक जले और लौ भी ना बुझें.

परफेक्ट बत्ती बनाने के टिप्स और ट्रिक्स (Perfect Cotton Wick Making Tips)

1. बत्ती बनाने के लिए हमेशा साफ और शुद्ध रूई लें. सिंथेटिक या गंदी रूई से बत्ती ठीक से नहीं जलती और धुआं भी ज्यादा होता है.

2. अगर आपको सीधी और मजबूत बत्ती बनानी है तो अगरबत्ती की पतली स्टिक पर रूई लपेटकर बत्ती बनाएं. इससे बत्ती सीधी रहती है और धीरे-धीरे जलती है.

3. अखंड ज्योत के लिए रूई को कई धागों में मोड़कर मोटी बत्ती बनाएं. इसे थोड़ा कसकर ट्विस्ट करें, इससे बत्ती धीरे-धीरे जलेगी और कई घंटे या दिन तक चल सकती है.

4. रूई को थोड़ा दूध में भिगोकर फिर बत्ती बनाएं. चाहें तो हल्दी भी मिला सकते हैं. इससे बत्ती की लौ साफ और स्थिर जलती है.

5. दीये में थोड़ा चावल डालकर उसके बीच बत्ती लगाएं. इससे बत्ती गिरती नहीं और सीधी जलती रहती है.

6. दीया जलाने से पहले बत्ती को घी या तेल में अच्छी तरह भिगो लें. इससे बत्ती जल्दी जलती है और ज्यादा देर तक जलती है.

यह भी पढ़ें: नचैत्र नवरात्रि में ऐसे जलाएं दिया, पूरी रात नहीं बुझेगी अखंड ज्योत

The post ज्यादा देर जलेगा दीया, रोशनी भी रहेगी भरपूर – जानें परफेक्ट बाती बनाने के आसान पारंपरिक तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top