नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– दिनांक 05 अगस्त 2025 को श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने समस्तीपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय, समस्तीपुर में मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री मिश्रा ने मंडल के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं समस्तीपुर मंडल की कार्यप्रणाली का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण देखा।
विदित हो कि श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है तथा अपने बैच के गोल्ड मैडलिस्ट रहे हैं।
ये हिंदुस्तानीय रेल यातायात सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं। श्री मिश्रा हिंदुस्तानीय रेलवे के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) के अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में संचालन, वाणिज्य एवं सामान्य प्रशासन जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों में कार्य किया है। उन्हें पूर्व में महाप्रबंधक पुरस्कार (2008), रेल मंत्री पुरस्कार (2009) तथा रेल मंत्री पुरस्कार (2019) जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव पदोन्नति एवं स्थानांतरण के पश्चात अब प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (PCME), चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नये मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मिथिलांचल की जनता के लिए सेवा का संकल्प व्यक्त करते हुए स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकताएँ निम्नलिखित बिंदुओं में व्यक्त की:
1. यात्रियों की सुविधा में निरंतर सुधार:
स्टेशन परिसरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, डिजिटल डिस्प्ले एवं लिफ्ट/एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
2. यात्रा सुरक्षा सर्वोपरि:
ट्रेनों की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संरक्षा निरीक्षणों की नियमितता बढ़ाई जाएगी।ट्रैक मेंटेनेंस एवं संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में CCTV निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा।
3. समयबद्धता पर विशेष ध्यान:
ट्रेनों के परिचालन में समयपालन को बढ़ाने के लिए परिचालन तंत्र को और अधिक कुशल बनाया जाएगा।
सिग्नलिंग प्रणाली के उन्नयन एवं लूप लाइन सुधार को बढ़ावा दिया जाएगा।
4. जनसुनवाई एवं जवाबदेही:
यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए “मंडल स्तर पर जनसुनवाई तंत्र” को और प्रभावशाली बनाया जाएगा।
5.स्थानीय जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य:
स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
नये हाल्ट, ट्रेनों के ठहराव एवं कनेक्टिविटी को लेकर समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
6. स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण:
‘स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन’ के अंतर्गत स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता को और सख्ती से लागू किया जाएगा।
सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन एवं अपशिष्ट प्रबंधन जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाया जाएगा।
7. कर्मचारियों के कल्याण पर ध्यान:
रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर सुविधाएं, प्रशिक्षण और मनोबल बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
मरेप्र श्री मिश्रा ने कहा कि समस्तीपुर मंडल देश के महत्वपूर्ण रेल मंडलों में से एक है और उनकी पूरी कोशिश होगी कि यहां के लोग एक सुरक्षित, आरामदायक, समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवा का अनुभव कर सकें।