Hot News

ज्वेलरी दुकानदार का झोला लेकर बाइक से हुए फरार

मझिआंव.

मझिआंव बाजार समिति परिसर स्थित अखिलेश सोनी की ज्वेलरी दुकान से दो लोगों ने 75 हजार रुपये नकद व जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख रुपयों की संपत्ति चुरा ली. इसके बाद चोर वे फरार हो गये. भागते हुए चोर की तसवीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इस संबंध में अखिलेश सोनी के पुत्र ने बताया कि घर से पिताजी झोला लेकर आये थे. वह झोला रखकर एक तरफ का शटर खोलकर दूसरी तरफ का शटर खोलने लगे. इसी दौरान पहले से घात लगाये चोर ने तेजी से उनका झोला उठाया और बाइक से भाग गया. बताया जाता है कि इसी ज्वेलरी दुकान में कुछ माह पहले चोर इसी तर्ज पर पैसे एवं जेवर का झोला उठाकर भाग गये थे. इसके बाद भी व्यवसायियों ने सबक नहीं लिया. तीन टीम बनाकर हुई चोर की तलाश : इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के लिए पुलिस पदाधिकारी का तीन टीम बनायी गयी है. इनमें एक टीम का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे है. पुलिस चोरों को तलाश रही है. उन्होंने कहा कि एक टीम शाहपुर रोड, दूसरी टीम गोवावल क्षेत्र एवं तीसरे टीम में वह बेलचंपा व रेहला तक गये, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ज्वेलरी दुकानदार का झोला लेकर बाइक से हुए फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top