Hot News

ज्वेलरी शॉप से नगद सहित 10 लाख के आभूषण की चोरी

राजगीर.छबिलापुर बाजार में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की घटना का अभी उद्भेदन भी नहीं हुआ है कि सोनी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी घटना हो गयी है. दुकान मालिक दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात अपराधियों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया है. करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों के अलावे 40 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. दुकानदार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. घटनास्थल पर पानी की बोतल और गुटखा के पाउच बरामद हुए हैं. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने काफी समय दुकान में बिताया और सुनियोजित ढंग से चोरी को अंजाम दिया है. घटना की लिखित सूचना छबिलापुर थाना में दर्ज करा दी गई है. थाना प्रभारी मुरली मनोहर आज़ाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है. अपराधियों के सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. लगातार दो घटनाओं ने बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. दुकानदारों ने रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ज्वेलरी शॉप से नगद सहित 10 लाख के आभूषण की चोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top