Hot News

झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

Palamu Road Accident: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा दरहा मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में नाबालिग समेत तीन की मौत हो गयी, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना आज बुधवार की शाम सात बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सड़क हादसे में नाबालिग समेत तीन की मौत

बीएन कॉलेज रोड के सोनू कुमार और बाइक सवार विजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सोनू स्वयं स्कॉर्पियो चला रहा था. बाइक सवार सिंगरा पाल्हे का रहने वाला था. स्कॉर्पियो पर सवार स्वास्तिक, राजा और रमन की स्थिति गंभीर है. स्कॉर्पियो सवार एक नाबालिग को रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: Good News: धनबाद के मरीजों के लिए खुशसमाचारी! सदर अस्पताल में 100 से अधिक तरह के करा सकेंगे ब्लड टेस्ट

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी

काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच 03 एजी 1111) पड़वा से मेदिनीनगर की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार मेदिनीनगर से पड़वा की ओर जा रहा था. इसी बीच सिंगरा के दरहा मोड़ के पास दोनों में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: झारखंड में बाबा का दर्शन होगा आसान, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश का कहर, दामोदर में बहा बोकारो का युवक

The post झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top