Hot News

झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा, मनरेगा का कुआं धंसने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

कसमार(बोकारो)-जरीडीह प्रखंड अंतर्गत भस्की पंचायत के टोंडरा गांव स्थित चाटनकोचा टोला में गुरुवार को मनरेगा का निर्माणाधीन सिंचाई कूप धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक घनेनाथ महतो (पिता पूरन महतो) कूप का लाभुक था. वह मजदूर के रूप में स्वयं और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और मजदूरों के साथ ईंट जोड़ाई कर रहा था. इस घटना में उसके पुत्र अमित को भी चोट लगी है. घटना के करीब तीन घंटे तक वह मूर्छित पड़ा रहा. स्थानीय चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

मनरेगा से मिला था कूप

मृतक घनेनाथ महतो को मनरेगा के तहत कूप मिला था. घर से करीब 500 फुट दूर अपने खेत के पास कूप निर्माण कार्य कर रहा था. करीब 32 फुट खुदाई का काम पूर्ण होने के बाद छह फुट पत्थर की जोड़ाई का काम भी पूरा कर लिया था और उसके ऊपर ढलाई भी कर ली थी. पिछले दिनों की तरह गुरुवार को परिवार के अन्य सदस्यों व मजदूरों के साथ ईंट जोड़ाई शुरू किया था. इसी दौरान ऊपर की मिट्टी धंस गयी और घनेनाथ कुएं के अंदर मिट्टी में दब गया. घटना की समाचार की फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी में दबे घनेनाथ को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना के चार घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना जरीडीह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल दे दी गयी, लेकिन सूचना मिलने के करीब चार घंटे बाद शाम सात बजे तक पुलिस नहीं पहुंची. इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष भी प्रकट किया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी पेंगी बाला देवी रोते-रोते बार-बार मूर्छित हो रही थी. परिवार के अन्य सदस्यों की भी यही स्थिति थी. इधर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि घनेनाथ महतो काफी नेक दिल इंसान था.

ये मजदूर थे कार्यरत

कुएं की जोड़ाई कार्य में घनेनाथ महतो के अलावा पेंगी बाला देवी, अतूला देवी, राम पदो महतो, सुमीया देवी, अमित कुमार महतो, संजय कुमार महतो, फेकनी देवी, खुशबू कुमारी और सिनाथ महतो कार्यरत थे.

ये भी पढ़ें: मनमोहन सिंह प्रशासन ने 2014 में क्यों की थी सरना कोड की मांग खारिज? आजसू पार्टी का JMM और कांग्रेस पर निशाना

The post झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा, मनरेगा का कुआं धंसने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top