ACB Trap: हजारीबाग-एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज मंगलवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ी कार्रवाई की है. चौपारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) के प्रभारी डॉ सतीश कुमार को चार हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ममता वाहन से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में वह ममता वाहन के मालिक उज्ज्वल सिंह से घूस मांग रहे थे. इस मामले में शिकायत पर कार्रवाई की गयी और गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं.
The post झारखंड के हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, CHC प्रभारी डॉ सतीश कुमार 4000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.
