Hot News

झारखंड के 38 पारा टीचर कार्यमुक्त, 20 साल पढ़ाने के बाद ‘गुरुजी’ के सर्टिफिकेट को बता दिया अवैध

Para Teachers Relieved: जमशेदपुर, संदीप सावर्ण-पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल 38 पारा शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है. उन्हें गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पूर्व पत्र भेज कर स्कूल नहीं आने को कहा गया है. इन 38 शिक्षकों के इंटर के सर्टिफिकेट को प्रशासन ने वैध नहीं माना है. यही कारण है कि इन शिक्षकों पर कार्रवाई की गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले से जिन शिक्षकों को हटाया गया है उनमें कुल छह शिक्षक मुसाबनी प्रखंड के, एक शिक्षक गुड़ाबांदा, तीन शिक्षक बहरागोड़ा, एक शिक्षक डुमरिया, दो शिक्षक धालभूमगढ़, पांच शिक्षक घाटशिला, एक पटमदा, एक बोड़ाम, आठ शिक्षक जमशेदपुर जबकि 10 शिक्षक पोटका प्रखंड के हैं. इससे पारा शिक्षकों में रोष है.

पारा शिक्षकों में आक्रोश

पारा शिक्षकों ने कहा कि जब उनकी बहाली हुई थी, तब उन सभी संस्थानों के सर्टिफिकेट मान्य थे, लेकिन बाद में प्रशासन के स्तर से इन संस्थानों के सर्टिफिकेट को अवैध करार दे दिया गया. करीब 20 वर्ष तक कार्य करने के बाद अब पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट को अवैध बताकर हटाया गया है.

इन संस्थानों के सर्टिफिकेट को प्रशासन ने माना अवैध

  1. प्रयाग स्त्री विद्यापीठ, इलाहाबाद
  2. हिंदुस्तानीय शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश
  3. राजकीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, उत्तरप्रदेश
  4. हिंदी साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद
  5. हिंदी विद्यापीठ, देवघर
  6. हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, इलाहाबाद

इनके सर्टिफिकेट को बताया अवैध

  1. रायमुनी सोरेन – मुसाबनी
  2. अनिता दत्ता – मुसाबनी
  3. सरिता किस्कू- मुसाबानी
  4. रैमत हांसदा- मुसाबानी
  5. शकुंतला हेंब्रम- मुसाबनी
  6. जयंती पूर्ति- मुसाबनी
  7. कलमाबती टुडू- गुड़ाबांदा
  8. पायो टुडू- बहरागोड़ा
  9. परस्मिता दलाई – बहरागोड़ा
  10. मीनाक्षी बाग- बहरागोड़ा
  11. बिराज मार्डी- डुमरिया
  12. मंगली मुर्मू – पटमदा
  13. मोनिका गोराई- बोड़ाम
  14. सुनिता लमाई- जमशेदपुर
  15. अनिमा लमाई- जमशेदपुर
  16. जमुना राना- जमशेदपुर
  17. बिहुला रानी महतो- जमशेदपुर
  18. कुमारी कुमुदनी- जमशेदपुर
  19. प्रियंका सरदार- जमशेदपुर
  20. बासंती भौमिक- जमशेदपुर
  21. सुशेना कच्छप- जमशेदपुर
  22. बासंती मुर्मू- पोटका
  23. गणेश बिरुली- पोटका
  24. सीता सोरेन- पोटका
  25. सूर्यमणी महाली- पोटका
  26. सुकतारा प्रशासन- पोटका
  27. पारूल सरदार- पोटका
  28. सिंगो माझी- पोटका
  29. शिबानी पूरन- पोटका
  30. काजल गोप – पोटका
  31. प्रियंका मार्डी- पोटका
  32. चिंतामणी टुडू- धालभूमगढ़
  33. कर्मी मुर्मू- धालभूमगढ़
  34. बिमला हेंब्रम- घाटशिला
  35. राजमणी हांसदा- घाटशिला
  36. सोनिया हांसदा- घाटशिला
  37. मैरी मुर्मू- घाटशिला
  38. सिंगो सोरेन- घाटशिला

ये भी पढ़ें: Cyber ​​Crime Fraud: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, झारखंड के इस जिले के DC की चौथी बार बनायी फर्जी Facebook ID

The post झारखंड के 38 पारा टीचर कार्यमुक्त, 20 साल पढ़ाने के बाद ‘गुरुजी’ के सर्टिफिकेट को बता दिया अवैध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top