पश्चिमी सिंहभूम, राधेश सिंह (मनोहरपुर): राउरकेला पुलिस ने ओड़िशा और झारखंड के सीमा क्षेत्र अक्षय शिला निकट के पास बुधवार की सुबह में दो शातिर बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया. पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने ये जानकारी प्रेस वार्ता में दी. पुलिस अधिकारियो ने बताया कि बिसरा थाना प्रभारी को लगभग सुबह 3 बजे एक पुख्ता सूचना मिली कि झारखंड के आनंदपुर निवासी व्यास लाखुआ और अमित टोपनो नामक दो शातिर बदमाश, रिवाल्वर जैसे हथियार के साथ एक सफेद स्कॉर्पियो में बिसरा और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे हैं.
The post झारखंड : दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार के साथ घूम रहे थे दोनों appeared first on Naya Vichar.