Hot News

झारखंड निकाय चुनाव: ‘ब्लैक डायमंड’ का किंग कौन? इंजीनियर की रणनीति बनाम साक्षर का अनुभव

Dhanbad Mayor Election, धनबाद: धनबाद नगर निगम के महापौर पद का चुनाव इस बार बेहद रोचक होगा. महापौर के रेस में इंजीनियर, स्नातक व मास्टर डिग्री होल्डर से लेकर साक्षर तक शामिल हैं. कई करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. महापौर के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. गुरुवार को स्क्रूटनी में तीन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गये और 30 को चुनाव लड़ने की अनुमति मिली. शुक्रवार को झामुमो समर्थित प्रत्याशी डॉ नीलम मिश्रा ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था. इसके बाद अब महापौर पद के लिए कुल 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गये हैं.

मेयर पद के 10 प्रत्याशी साक्षर

महापौर पद के दावेदारों में तीन इंजीनियर, तीन स्नातकोत्तर डिग्रीधारी, कई स्नातक, इंटर व मैट्रिक पास उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि 10 प्रत्याशी केवल साक्षर हैं. यानी शहर की कमान संभालने की दौड़ में पढ़ाई से लेकर अनुभव तक का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है.

उम्मीदवारों में करोड़पति से हजारों की संपत्ति वाले भी

उम्मीदवारों के शपथ पत्र के अनुसार संपत्ति के मामले में सबसे अधिक संपत्ति रवि चौधरी के नाम दर्ज हैं. उनके पास 14.03 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं कुछ प्रत्याशियों की संपत्ति हजारों रुपये में सिमटी हुई हैं. राहुल कुमार चौहान की घोषित संपत्ति मात्र 10 हजार रुपये है, जबकि नवल किशोर पासवान के पास 60 हजार व उमेश पासवान के पास 80 हजार रुपये की संपत्ति दर्ज है.

Also Read: बरकट्ठा में 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

चार उम्मीदवारों पर दर्ज हैं केस

महापौर पद के दावेदारों में चार प्रत्याशियों रवि चौधरी, अमित कुमार अग्रवाल और संजीव कुमार पर एक-एक तथा रवि बुंदेला पर तीन केस दर्ज होने की जानकारी शपथ पत्र में दी गयी है.

महापौर के उम्मीदवारों का प्रोफाइल (शपथ पत्र के अनुसार)

नाम-शिक्षा-संपत्ति-केस
चंद्रशेखर अग्रवाल- बीटेक-13.4 करोड़
संजीव कुमार-एमएसइ -3.24 करोड़-एक
संजीव सिंह-साक्षर- 68.60 लाख
अमित कुमार अग्रवाल-साक्षर- नौ लाख -एक
आकाश दुसाध-10वीं-3.77 लाख
इंदु देवी-साक्षर- 1.30 करोड़
उमेश पासवान- साक्षर- 80 हजार
कुसुम देवी-साक्षर- तीन लाख
जावेद इकबाल- इंटर- 2.50 लाख
दिलीप कुमार-12 वीं- 5.06 लाख
दीनानाथ ठाकुर-स्नातक- 16.35 लाख
नवल किशोर पासवान- साक्षर- 60 हजार
मो परवेज खान-10 वीं- 1.22 लाख
प्रकाश कुमार- एमएसइ- 44.88 लाख
विनोद कुमार सिंह-स्नातक- 25.10 लाख
भृगुनाथ भगत-स्नातक- 16.70 लाख
मुकेश कुमार पांडे- स्नातक – 5.41 लाख
योगेंद्र प्रधान -10 वीं-1.46 करोड़
रवि चौधरी-बीइ- 14.03 करोड़-एक
रवि बुंदेला-बीकॉम- 44 लाख-तीन
राजकुमार कनौजिया- 10 वीं- 45.53 लाख
राम विनय सिंह-बीटेक- 41 लाख
राहुल कुमार चौहान- साक्षर- 10 हजार
मो रुस्तम अंसारी- 10 वीं- 45.10 लाख
लक्ष्मी देवी-साक्षर- 4.39
शमशेर आलम अंसारी- 8 वीं- 10.36 लाख
शांतनु कुमार चंद्रा-बीए- 1.42 करोड़
शिल्पी शर्मा-साक्षर- 2.35 लाख
केसी सिंहराज-एमए- 9.67 लाख

Also Read: साहिबगंज के राधानगर गांव में उजड़ गया आशियाना, आगजनी में दो घर राख

The post झारखंड निकाय चुनाव: ‘ब्लैक डायमंड’ का किंग कौन? इंजीनियर की रणनीति बनाम साक्षर का अनुभव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top