Hot News

झारखंड ने पश्चिन बंगाल को एक गोल से हराया

रामरूप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया फुटबॉल मैच आखिरी दस मिनट में रोहित कुमार का निर्णायक गोल फोटो -4- विजेता टीम को कप प्रदान करते उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन व अन्य. प्रतिनिधी, काराकाट – प्रखंड मुख्यालय के पास नगर पंचायत गोड़ारी स्थित रामरूप स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन के सौजन्य से वर्ष 2025 के अंतिम चरण की विदाई और सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान के उद्देश्य से यह मैच आयोजित हुआ. मैच की शुरुआत में पूर्व एपीएस स्कूल बुढ़वल के बच्चों के साथ उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन, आमंत्रित अतिथि और दोनों टीमों के खिलाड़ी कतारबद्ध होकर स्पोर्ट्स मैदान में पहुंचे. मैदान में मौजूद दर्शकों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रगान गाया. इसके बाद मुख्य पार्षद ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. मैच का निर्धारित समय 90 मिनट का रहा, जिसमें 10 मिनट का मध्यांतर शामिल था. मध्यांतर से पहले दोनों टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किये, लेकिन दोनों ओर के गोल रक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी. मध्यांतर के बाद मुकाबला और भी रोमांचक हो गया. झारखंड की टीम की ओर से अंतिम दस मिनट में स्टॉपर खिलाड़ी रोहित कुमार ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी और जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद पश्चिम बंगाल की टीम ने बराबरी के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. झारखंड की टीम के गोल रक्षक के सशक्त प्रदर्शन और बेस्ट खिलाड़ी अमित बौरी की सतर्कता ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. वहीं पश्चिम बंगाल टीम के कप्तान बोलो खान के साथ विदेशी खिलाड़ी जोसेफ लियो, हीरो और शेख के स्पोर्ट्स ने दर्शकों को रोमांचित किया. झारखंड की ओर से ब्राइट, गोमो और जोसेफ सहित विदेशी व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने आकर्षक स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. विदेशी खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और मैच का भरपूर आनंद लिया. निर्णायक की भूमिका मिंटू साह ने निभायी, जबकि क्षेत्र रक्षक अखिलेश कुमार रहे. अमन सिंह व सहयोगी सुरेंद्र सिंह की जोरदार कमेंट्री को दर्शकों ने खूब सराहा. विजेता टीम के कप्तान मो इकबाल, उपकप्तान सोनू और अन्य खिलाड़ियों को मुख्य पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने विजेता कप प्रदान किया. मैच के सफल आयोजन में रवि कुमार, प्रभु पासवान, राज कुमार, विकास कुमार, संतोष पासवान, सुरेंद्र कुमार सहित मंचासीन राम प्रसन्न तिवारी उर्फ बबुआजी, सुनील प्रजापति, संजय प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रशांत प्रसाद, आलोक प्रसाद, विशाल सोनी (मैच कमेटी अध्यक्ष), विनोद चौधरी, शिक्षक अनिल पासवान सहित कई लोगों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post झारखंड ने पश्चिन बंगाल को एक गोल से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top