Hot News

झारखंड में अभी कंपकंपाएगी ठंड, दिन रहेगा गर्म, जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: उत्तर हिंदुस्तान में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. रात में तापमान गिरने की वजह से सुबह में कनकनी बढ़ गई है. हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ जाता है, जिससे गर्मी महसूस होती है. लेकिन, शाम ढलने के बाद ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के प्रमुख डॉ. बाबूराज पीपी के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर खासतौर पर सुबह और देर रात महसूस किया जाएगा. उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की उम्मीद है.

उत्तर-पूर्व झारखंड गिर सकता है तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देवघर और धनबाद में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री तक गिर सकता है. गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं, जिससे सुबह ठंड ज्यादा महसूस होगी.

उत्तर-पश्चिम झारखंड में ठंडी रातें

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है. लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर देखने को मिलेगा.

मध्य झारखंड के मौसम में बदलाव नहीं

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग एक जैसा बना रहेगा. रांची और हजारीबाग में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रह सकता है. हजारीबाग और रामगढ़ में रातें अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडी रहने की संभावना है.

दक्षिण झारखंड में दिन में रहेगी गर्मी

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में दिन का तापमान बाकी जिलों की तुलना में ज्यादा रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहेगा. सरायकेला में भी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें: गुरुजी के इर्द-गिर्द घूमता रहा झामुमो स्थापना दिवस, आधी आबादी बनी ताकत

ठंड से बचाव की जरूरत

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है. फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को मौसम स्थिर रहने का लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी आठ एक्सप्रेस ट्रेनें, आज से शुरुआत

The post झारखंड में अभी कंपकंपाएगी ठंड, दिन रहेगा गर्म, जानें मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top