Hot News

झारखंड में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है. उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में तेज हवाओं का झोंका और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

17 अप्रैल तक बारिश की संभावना

झारखंड में आज बारिश के आसार हैं. राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा एवं लोहरदगा जिला उत्तर पश्चिमी भाग में आता है. उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 17 अप्रैल तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है.

WhatsApp Image 2025 04 11 at 2.21.56 PM
मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि

झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

WhatsApp Image 2025 04 11 at 2.21.57 PM
मौसम का पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कैसा रहा मौसम का मिजाज?

झारखंड में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जबकि कहीं-कहीं आंधूी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. सबसे अधिक बारिश 56.2 मिलीमीटर चंद्रपुरा (बोकारो) में दर्ज की गयी है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत

The post झारखंड में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top