Hot News

झारखंड में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट कर भागे दो बदमाश बंगाल में अरेस्ट

आरोपियों के पास से दो करोड़ रुपये के जेवर भी किये गये बरामद

प्रतिनिधि, खड़गपुर झारखंड के चाकुलिया शहर में एक आभूषण दुकान में लूटपाट कर भागे तीन में से दो आरोपियों को जामबनी थाने की पुलिस ने बंगाल-झारखंड सीमा से सटे पोड़ीहाटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से दो करोड़ मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किये हैं, जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. जामबनी थाने की पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों और बरामद आभूषणों को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन गौर और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है. निरंजन झारखंड के जुगसलाई थाना क्षेत्र के बागबेड़ा का निवासी है, जबकि रफीक बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीकगंज का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे झारखंड के चाकुलिया बाजार इलाके में स्वर्ण व्यवसायी अरिजीत नंदी की आभूषण दुकान में तीन लोग घुसे. उन्होंने बंदूक दिखाकर दुकान से दो करोड़ के आभूषण लूटे और एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद चाकुलिया पुलिस ने तुरंत बंगाल की सीमा से सटे जामबनी थाने से संपर्क किया. जानकारी मिलते ही जामबनी थाने की पुलिस हरकत में आ गयी.

झारखंड से मोटरसाइकिल पर पोड़ीहाटी आ रहे तीनों लोगों को रोकने की कोशिश की गयी. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया. तीसरा आरोपी हालांकि भागने में सफल रहा.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो करोड़ के जेवर बरामद किये. चाकुलिया पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी और उनके जामबनी थाना पहुंचने पर दोनों आरोपियों और बरामद जेवरों को उन्हें सौंप दिया गया. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post झारखंड में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट कर भागे दो बदमाश बंगाल में अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top