Hot News

झारखंड में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को BJP ने दिखायी ‘लाल आंख’, पूर्व विधायक समेत कई को शॉ-कॉज

Jharkhand Municipal Elections 2026, रांची : झारखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने निकाय चुनाव में पार्टी लाइन से बगावत कर चुनाव लड़ रहे धनबाद एवं चिरकुंडा के कई नेताओं को शो-काज किया है. इसमें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह शामिल हैं.

बीजेपी को इन मामलों में मिली थी शिकायत

बीजेपी को राज्य के विभिन्न नगर निकायों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने, विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन करने या पार्टी लाइन से अलग गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. संबंधित नेताओं को तय समय सीमा में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

Also Read: Sahibganj: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

इन्हें दी गयी नोटिस

जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस मिली है, उनमें संजीव सिंह (पूर्व विधायक), मुकेश पांडेय (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो), भृगुनाथ भगत, धनबाद के मंत्री अनिल यादव एवं चिरकुंडा मंडल की उपाध्यक्ष सुनीता साव मुख्य रूप से शामिल हैं. इनमें अधिकांश नेता इस बार निकाय चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा अलखनाथ पांडेय (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), ललिता पासवान (जिला उपाध्यक्ष, साहिबगंज), नीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष, स्त्री मोर्चा), सबरी पाल (जिलाध्यक्ष, स्त्री मोर्चा), राजकुमार श्रीवास्तव (जिला प्रभारी, धनबाद महानगर), परशुराम ओझा (पूर्व जिलाध्यक्ष, पलामू), कामेश्वर पासवान (प्रदेश मंत्री, अजा मोर्चा), मृगुनाथ भगत (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो), मुकेश पांडेय (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), लक्ष्मीनारायण भगत (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजा मोर्चा), हीरा साव, फुलजुरानी देवी (जिला महामंत्री, स्त्री मोर्चा), अनूप सुलतानिया (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), तरुण गुप्ता, राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, परिंदा सिंह और ऋतुरानी सिंह समेत अन्य शामिल हैं.

Also Read: Hazaribagh: चरही घाटी में सड़क हादसे में वन विभाग के दो कर्मियों की मौत, हाथियों को आए थे खदेड़ने

The post झारखंड में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को BJP ने दिखायी ‘लाल आंख’, पूर्व विधायक समेत कई को शॉ-कॉज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top