Hot News

झारखंड में भारी बारिश का कहर, दामोदर में बहा बोकारो का युवक

Jharkhand Heavy Rain Havoc: फुसरो नगर (बोकारो), उदय गिरि-बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा स्थित दामोदर नद पर बने रेलवे पुल के समीप बुधवार दोपहर नदी की तेज धार में एक युवक बह गया. युवक की पहचान तुरियो पंचायत के राजाबेड़ा गांव के बेलघुटू टोला निवासी अजीत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बालेश्वर कुमार सिंह के रूप में की गयी है. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गोताखोर टीम को घटना की सूचना दी है. इसके बाद खोजबीन शुरू होगी. तेनुघाट डैम के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से डैम के 10 गेट खोले गए हैं. इससे दामोदर का जलस्तर काफी बढ़ गया है.

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

घटना की समाचार सुनकर चंद्रपुर बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. नदी तट की चट्टान पर युवक का कपड़ा और मोबाइल मिला है. गमछे में बंधा एक झोला भी मिला है.

ये भी पढ़ें: रांची की बिटिया तनुश्री द्विवेदी की वुशू में ऊंची उड़ान, बाटुमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मनवाएंगी प्रतिभा का लोहा

नदी का बढ़ गया है जलस्तर

तेनुघाट डैम के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से डैम के 10 गेट खोले गए हैं. इससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. कुछ लोगों ने बताया कि युवक नदी तट पर दोपहर 11:12 बजे के बीच पहुंचा था. नदी में कुछ स्त्रीओं ने उसे पानी में डूबते हुए देखा था. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वहां सिर्फ उसका कपड़ा मिला.

ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा जारी, झारखंड हाईकोर्ट में JSSC ने दायर किया शपथ पत्र

ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी कल रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में रेहला फोर लेन रोड का करेंगे उद्घाटन, देखें शेड्यूल

The post झारखंड में भारी बारिश का कहर, दामोदर में बहा बोकारो का युवक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top