Hot News

झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची

Sarhul 2026, रांची (अमन तिवारी): पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने झारखंड में सरहुल के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार की है और प्रशासनिक तौर पर अलर्ट किया है. रिपोर्ट सभी जिलों के डीसी व एसपी को भेजी गयी है. पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए विभिन्न बिंदु पर निर्देश दिये गये हैं. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार 21 मार्च को सरहुल मनाये जाने हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व भिन्न-भिन्न तिथियों में मनाये जायेंगे. इस दौरान कुछ लोग वातावरण को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इस कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में विवादित स्थानों पर विशेष रूप से पुलिस बल एवं दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की जरूरत है.

इन घटनाओं के बारे में अधिकारियों को दी गयी जानकारी

सरहुल जुलूस के दौरान दूसरे पर्व त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता और निगरानी की आवश्यकता है. स्पेशल ब्रांच की ओर से सरहुल के दौरान वर्ष 2025 में पिठोरिया थाना क्षेत्र में घटित दो पक्षों के बीच विवाद की घटना के अलावा पूर्व के वर्षों में नामकुम, सदर और बुढ़मू थना में घटित घटना के बारे पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. इसके अलावा वर्ष 2024 में बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में घटित घटना की जानकारी दी गयी है.

Also Read: सरायकेला में ‘छऊ महोत्सव’ का शंखनाद, 11 से 13 अप्रैल तक सजेगा राजकीय मंच, पद्मश्री कलाकारों का होगा सम्मान

जिलों के एसपी इन बिंदुओं पर दिये गये सतर्कता के निर्देश

जुलूस के दौरान पुलिस बल के साथ पुलिस गाड़ियों की उचित और सुदृढ़ व्यवस्था हो, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.
सरहुल पर्व के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादीवाले क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी जाये.
सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाये. आपात स्थिति से निबटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई हो.

Also Read: गुमला में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम प्रीतम का कुएं में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

The post झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top