Hot News

झारखंड में 10 हजार से अधिक को मिलेगी सरकारी नौकरी, मोरहाबादी मैदान हो रहा तैयार! रांची DC ने की A 2 Z समीक्षा

Hemant Soren, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को 10 हजार से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. इनमें सबसे अधिक संख्या शिक्षकों की होगी. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है. इसी क्रम में रांची डीसी भजंत्री ने मंगलवार हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक हुई तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

ए टू जेड सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने वहां पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठने की व्यवस्था, मंच प्रबंधन, सुरक्षा कवरेज के साथ यातायात रूट प्लान, वीआईपी मूवमेंट, मेडिकल एवं आपातकालीन सेवाएं, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्गों की सुचारू व्यवस्था और साउंड सिस्टम सहित सभी प्रमुख बिंदुओं पर पूछताछ की. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की हों. साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों और आमंत्रित अतिथियों को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो.

Also Read: देवघर में शहीद गणेश पांडेय के घर डकैती, वीरता का मेडल और लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर

डीसी के निरीक्षण के दौरान कौन कौन से पदाधिकारी रहे मौजूद

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निरीक्षण के दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन, रांची अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, रांची के सिटी पारस राणा, रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, रांची परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, रांची शिक्षा अधीक्षक बादल राज, रांची की जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, रांची शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: Attention Please: इन ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो तुरंत बदल लें योजना! 27 नवंबर तक नहीं चलेंगी कई रेल गाड़ियां

The post झारखंड में 10 हजार से अधिक को मिलेगी प्रशासनी नौकरी, मोरहाबादी मैदान हो रहा तैयार! रांची DC ने की A 2 Z समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top