Hot News

झारखंड विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश, 1.58 लाख करोड़ से अधिक का आकार

Jharkhand Budget 2025-26, रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का सलाना बजट पेश कर दिया है. इस साल बजट का आकार 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है. इस बार खास बात ये है कि विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कमी खल रही है. प्रशासन ने इस बजट को झारखंड की जनता के अनुरूप रखने का प्रयास किया है. इससे पहले प्रशासन ने राज्य के सभी विभागों और आम जनता से अपने सलाना बजट में सुझाव देने की अपील की थी. प्रशासन की अपील पर विभाग समेत आम जनता ने अपने अपने सुझाव दिये थे.

सामाजिक क्षेत्र पर रखा गया विशेष फोकस

पिछले वर्ष वित्त मंत्री ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें 91,741.53 करोड़ रुपये योजना मद के लिए और 17,073.61 करोड़ रुपये केंद्रीय योजनाओं से संबद्ध थे. इस बार के बजट में सामाजिक क्षेत्र पर विशेष फोकस रखा गया है.

केंद्र से नहीं मिला आर्थित सहयोग: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि केंद्र प्रशासन का आर्थिक सहयोग जरूरी है, लेकिन अभी तक हमें सही ढंग से सहयोग नहीं प्राप्त हुआ. 11 हजार करोड़ भी नहीं मिला. अनुदान की राशि भी काट दी जाती है. ऐसे में झारखंड के ऊपर वितीय बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही केंद्र प्रशासन झारखंड को सहयोग न करे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोई कमी नहीं छोड़ी. विपक्ष कहता रहा कि प्रशासन का खजाना खाली है, लेकिन हमने किसी का वेतन नहीं रोका. हमने 13,000 करोड़ मईया सम्मान पर खर्च कर दिया. इसके बावजूद झारखंड के पास आज भी राशि मौजूद है.

The post झारखंड विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश, 1.58 लाख करोड़ से अधिक का आकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top