Hot News

झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रघुवर दास से लेकर ये बड़े नेता शामिल, पार्टी के अंदर लॉबिंग तेज

रांची : झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता का चयन होने के बाद अब सबकी निगाहें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है. पार्टी के अंदर इसके लिए लॉबिंग भी तेज हो गयी है. सांसद से लेकर विधायक तक इस दौड़ में शामिल हैं. वहीं पार्टी के अंदर भी कई बड़े नजर भावी प्रदेश अध्यक्ष पर है. अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की है.

प्रदेश अध्यक्ष का पद गैर आदिवासी को

भाजपा विधायक दल के नेता की जिम्मेवारी एक ट्राइबल नेता को दी गयी है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी ओबीसी या एससी समुदाय के नेता को दिया जा सकता है. पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई प्रमुख नेता के नाम की चर्चा है. इनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का है. उन्होंने 10 जनवरी को रांची स्थित झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता पुनः ग्रहण की थी जिससे उनकी सक्रिय नेतृत्व में वापसी हुई है. इनके अलावा अन्य संभावित दावेदारों में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और दलित वर्ग से व अमर कुमार बाउरी शामिल हैं.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

भाजपा में एक नेता एक पद का सिद्धांत

भाजपा में एक नेता एक पद का सिद्धांत है. ऐसे में तय है कि अब बाबूलाल मरांडी की जगह किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जायेगी. फिलहाल प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. होली के बाद मंडल स्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है.50 प्रतिशत मंडलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शु़रू की जायेगी. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि झारखंड भाजपा को अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

The post झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रघुवर दास से लेकर ये बड़े नेता शामिल, पार्टी के अंदर लॉबिंग तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top