Hot News

झारखंड: E-KYC नहीं करायी तो रुक सकती है गैस की सप्लाई, घर बैठे मोबाइल से मिनटों में ऐसे पूरी करें प्रक्रिया

LPG E-KYC Online, रांची : वास्तविक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस मिल रहा है या नहीं, इसके लिए गैस कंपनी ने ई-केवाईसी शुरू किया है. यह हर उपभोक्ताओं को कराना है. ई-केवाईसी नहीं कराने पर आनेवाले दिनों में गैस मिलने में भी दिक्कत हो सकती है. आप घर बैठे या विभिन्न एजेंसियों में जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है.

ऐसे करें इ-केवाइसी

अपने फोन से ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले गैस कंपनी की ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को इंस्टॉल करें. एलपीजी ग्राहकों को अनिवार्य बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन को पूरा करना होगा. इसके बाद गैस कंपनी के ऐप को खोलना है. उसमें उस मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, जो आपके गैस कनेक्शन के साथ निबंधित है.

Also Read: East Singhbhum: आखिरकार खत्म हुआ भाटिन माइंस में मजदूरों का हड़ताल, कई बातों पर सहमति

गैस कंपनी की सर्विस सेक्शन में जायें

गैस कंपनी की ऐप में मेनू या सर्विस सेक्शन में जायें. वहां आधार ई-केवाईसी या री-केवाईसी के बटन पर क्लिक करें. इसके बाद नियमों को स्वीकार करना है. चेहरे की पहचान कराने के लिए अगले स्टेप की ओर बढ़ना है. ऐसा करने पर आधार फेस आरडी ऐप खुद खुल जायेगा. अब अपने फोन के फ्रंट कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करें. चेहरे को स्कैन करने के लिए आपको पलकें झपकानी होगी. इस स्टेप के बाद आपकी आधार डिटेल स्क्रीन पर आयेगी. सब्मिट बटन पर क्लिक करके अपनी ई के-वाईसी पूरी कर पायेंगे. यह प्रक्रिया आप अपनी एजेंसी में जाकर भी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास उपभोक्ता नंबर और आधार नंबर होना जरूरी है.

Also Read: बोकारो में ‘खूनी’ गुरुवार: दो सड़क हादसों ने छीनी 3 जिंदगी, अंधेरे में खड़ी ट्रॉली बनी काल

The post झारखंड: E-KYC नहीं करायी तो रुक सकती है गैस की सप्लाई, घर बैठे मोबाइल से मिनटों में ऐसे पूरी करें प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top