Hot News

झुलसाने वाली गर्मी में क्या आपका लैपटॉप हो रहा ओवरहीट? तुरंत कर लें ये काम वरना हो सकता है ब्लास्ट

Laptop Tips: इस तपती गर्मी में घंटों लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर वे जल्दी ओवरहीट हो जा रहे हैं. ओवरहीट होने के कारण लैपटॉप के परफॉर्मेंस पर बुरा असर तो पड़ ही रहा है. लेकिन साथ में उनके फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपका भी लैपटॉप जल्दी गर्म हो जा रहा है तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. इसके लिए आप को बस कुछ टिप्स आजमाने होंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामगार टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपका लैपटॉप ठंडा रहेगा और आप घंटों बिना किसी रुकावट के काम कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

लैपटॉप को एग्जॉस्ट के हिसाब से रखें

ज्यादातर लोग लैपटॉप पर काम करने के दौरान उसे ऐसे पोजीशन में रख देते हैं, जिससे लैपटॉप का एग्जॉस्ट वेंट (जहां से गर्म हवा निकलती है) ब्लॉक हो जाता है. ऐसे में हमेशा काम करने के दौरान लैपटॉप को ऐसे एडजस्ट कर रखें कि लैपटॉप का एग्जॉस्ट ब्लॉक न हो पाए. एग्जॉस्ट ब्लॉक नहीं होने से लैपटॉप से गर्म हवा आसानी से निकलते रहेगी और आपका लैपटॉप गर्म भी नहीं होगा.

BIOS और ड्राइवर्स को टाइम-टू-टाइम करें अपडेट

लैपटॉप के BIOS या ग्राफिक्स ड्राइवर्स पुराने हो जाने के कारण भी आपका लैपटॉप ओवरहीट होने लगता है. BIOS या ग्राफिक्स ड्राइवर्स पुराना होने के कारण फैन सही तरीके से काम नहीं करता और लैपटॉप का प्रोसेसर जल्दी गर्म होने लगता है. इसलिए हमेशा लैपटॉप के BIOS और ड्राइवर्स को टाइम-टू-टाइम अपडेट करते रहें.

कूलिंग पैड का करें इस्तेमाल

अगर आपको लंबे समय के लिए लैपटॉप पर काम करना है तो फिर आप अपने लैपटॉप के नीचे एल्युमिनियम फॉयल शीट या एल्युमिनियम ट्रे रख सकते हैं. एल्युमिनियम फॉयल शीट हीट को सोख कर लैपटॉप को ठंडा रखते हैं. इसके अलावा मार्केट में आपको कई तरह के कूलिंग पैड मिल जाएंगे. जिसमें लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए एक्स्ट्रा फैन फिट किए रहते हैं. ऐसे में ये कूलिंग पैड एयरफ्लो को बेहतर बनाते हैं और लैपटॉप को ठंडा रखते हैं.

थोड़ी सेटिंग्स बदलें

लैपटॉप के सेटिंग्स में कुछ बदलाव कर भी आप अपने लैपटॉप को हीट होने से बचा सकते हैं. जैसे बैकग्राउंड में चलने वाले फालतू या बिना काम के ऐप्स को बंद कर दें. लैपटॉप के स्क्रीन ब्राइटनेस को कम कर दें या पावर सेविंग मोड में डाल दें. इससे आपके लैपटॉप के सिस्टम को थोड़ी राहत मिलेगी.

थर्मल पेस्ट कराएं चेंज

लैपटॉप में लगे थर्मल पेस्ट के सूख जाने से भी कूलिंग इफेक्ट पर असर पड़ता है. ऐसे में अगर आपका लैपटॉप ज्यादा पुराना हो गया है तो आप सर्विस सेंटर जाकर अपने लैपटॉप के थर्मल पेस्ट को बदलवा लें. इससे लैपटॉप ज्यादा हीट नहीं होगा और उसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत

यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

The post झुलसाने वाली गर्मी में क्या आपका लैपटॉप हो रहा ओवरहीट? तुरंत कर लें ये काम वरना हो सकता है ब्लास्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top