Hot News

टमाटर हुआ लाल और आलू ने तरेरी आंखें, आम आदमी की जेब को तसल्ली से धो रही बारिश

Vegetables Price Hike: साल 2025 के मानसून की बारिश आम आदमी की जेब को तसल्ली से धो रही है. देश में करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का खाना-पीना दुश्वार हो गया है. खुदरा और थोक मंडियों में आलू, टमाटर, प्याज और हरी सब्जियों की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल आई है. आलू की कीमत जहां 30-35 रुपये किलो पहुंच गया है, वहीं टमाटर और बैंगन 60 से 80 रुपये किलो बिक रहे हैं. इस कारण, भरी बरसात में लोगों की थाली सब्जियां गायब हो गई हैं. बढ़ते दाम के बीच आम आदमी हरी सब्जी खरीदने में भी हिचक रहा है. आइए, जानते हैं कि बिहार-झारखंड समेत देश के प्रमुख मंडियों में सब्जियों की थोक और खुदरा कीमतें क्या हैं?

पटना-रांची में सब्जियों के भाव

बिहार की राजधानी पटना में आलू 30-35 रुपये, टमाटर 50-70 रुपये, प्याज 40-50 रुपये, भिंडी 40-50 रुपये, लौकी 40-50 रुपये, करैली 50-60 रुपये, कच्चू 40-50 रुपये, पालक 20-30 रुपये, हरी मिर्च 80-100 रुपये और धनिया 200-250 रुपये प्रति किलो के भाव बेचे जा रहे हैं. झारखंड की राजधानी में आलू 35-40 रुपये, टमाटर 60-80 रुपये, प्याज 40-50 रुपये, भिंडी: 40-50 रुपये, हरी मिर्च 80-100 रुपये, लौकी 40-50 रुपये किलो, करैली 50 रुपये किलो, कच्चू 50 रुपये और धनिया 200-250 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे हैं.

देश की दूसरी मंडियों में आलू के थोक भाव

  • दिल्ली की आजादपुर मंडी में आलू 30-40 रुपये
  • भोपाल में आलू 40 रुपये
  • प्रयागराज में 25-30 रुपये

टमाटर के थोक भाव

  • दिल्ली की आजादपुर मंडी में 30-40 रुपये
  • भोपाल में 80 रुपये
  • प्रयागराज में 40-50 रुपये
  • कोलकाता में 80-100 रुपये

प्याज के थोक भाव

  • दिल्ली की आजादपुर मंडी में 50-60 रुपये
  • भोपाल में 50 रुपये
  • प्रयागराज में 20-30 रुपये

अन्य हरी सब्जियों के भाव

दूसरी हरी सब्जियों में दिल्ली और भोपाल में भिंडी 60 रुपये, दिल्ली में हरी मिर्च 40 रुपये और भोपाल में 60 रुपये दिल्ली में धनिया 300 रुपये और बरेली में भी 300 रुपये किलो बिक रही हैं.

क्यों महंगी हुईं सब्जियां

मानसून की पहली बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे कीमतें ऊंची हो गईं. बारिश की वजह से देश के राज्यों से सब्जियों की आवक कम हो गई और स्थानीय फसलों को काफी नुकसान हुआ. इसके साथ ही, सप्लाई चेन भी पूरी तरह से ठप गया, जिसके चलते सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गई.

इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता क्या है एमएसपी, जान जाएगा तो हर किसानों के खातों में होंगे लाखों रुपये

कब सस्ती होंगी सब्जियां

प्रशासन का कहना है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र से नई फसल (अगस्त 2025) आने पर टमाटर और प्याज के दाम 50-60 रुपये तक गिर सकते हैं. आलू के दाम स्थिर रहने की संभावना है. क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकाहारी थाली की लागत जुलाई 2024 में 11% बढ़ी, जिसमें आलू, टमाटर और प्याज की कीमतें मुख्य कारक रहीं.

इसे भी पढ़ें: एफएमसीजी कारोबार को अलग करेगी रिलायंस रिटेल , नई कंपनी को जिम्मेदारी देंगे मुकेश अंबानी

The post टमाटर हुआ लाल और आलू ने तरेरी आंखें, आम आदमी की जेब को तसल्ली से धो रही बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top