Hot News

टाइगर क्लब में एलइडी लाइट के बीच विराजीं मां सरस्वती

धार्मिक स्थलों की झलक और रंगीन रोशनी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग रजरप्पा. रजरप्पा क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. चितरपुर, मारंगमरचा, बड़कीपोना, छोटकीपोना, सुकरीगढ़ा, लारी, मुरुबंदा, बोरोबिंग, मायल, सांडी तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. चितरपुर स्थित टाइगर क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा और एलइडी लाइट शो पूरे क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. टाइगर क्लब के पंडाल में अत्याधुनिक एलइडी लाइट के बीच मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. एलइडी लाइट शो के माध्यम से वैष्णो देवी, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, मथुरा-वृंदावन, रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की झलक दिखायी जा रही है. टाइगर क्लब, बिरसा क्लब, जागृति क्लब, मां मनसा क्लब, वीणा क्लब में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर टाइगर क्लब के अध्यक्ष रामू दांगी, सचिव राजेश कुमार सहित धीरज पासवान, राजेंद्र कुमार, आनंद पासवान, तुषार, अंकित, सुमित, रितेश उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टाइगर क्लब में एलइडी लाइट के बीच विराजीं मां सरस्वती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top