Hot News

टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे

Highlights

Aditi Hundia Viral Video: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से ही खिलाड़ियों और उनके करीबियों के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इसी बीच ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मिस दिवा 2018 प्रतियोगिता के दौरान का है. इस वीडियो में अदिति हुंडिया बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के एक सवाल का बेहद समझदारी से जवाब देती हुई नजर आ रही हैं.

मलाइका ने पूछा था चुनाव से जुड़ा सवाल

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में मलाइका अरोड़ा अदिति हुंडिया से एक सवाल पूछती हैं. मलाइका ने पूछा कि अगर साल 2019 के चुनाव में आमिर खान, महेंद्र सिंह धोनी, प्रियंका चोपड़ा, रतन टाटा और बाबा रामदेव उम्मीदवार होते हैं, तो आप अपना वोट किसे देंगी. इसके साथ ही मलाइका ने इस चुनाव के पीछे का कारण भी पूछा था. इस सवाल का अदिति ने काफी सूझबूझ के साथ जवाब दिया.

अदिति हुंडिया ने लिया रतन टाटा का नाम

मलाइका के सवाल का जवाब देते हुए अदिति हुंडिया ने स्व. रतन टाटा का नाम लिया. अदिति ने अपने जवाब में कहा कि वह रतन टाटा को वोट देना पसंद करेंगी. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बिजनेसमैन से बेहतर तरीके से कोई और व्यक्ति देश को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से नहीं संभाल सकता है. अदिति का मानना था कि रतन टाटा के नेतृत्व में हिंदुस्तान की ग्रोथ काफी अच्छी होती.

फैंस वीडियो पर लुटा रहे प्यार 

इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को इंडियन पेजेंट पोर्टल नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस समाचार को लिखे जाने तक इस वीडियो को 67 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इसके अलावा वीडियो पर 2 लाख 36 हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अदिति की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ब्यूटी विद ब्रेन. एक दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा कि भाभी ने तो दिल जीत लिया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहारी बाबू की समझदार लड़की है ये तो. इस तरह तमाम स्पोर्ट्स प्रेमी लगातार अच्छे कमेंट्स करके वीडियो पर अपना प्यार दिखा रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. ईशान किशन इस चैंपियन टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अदिति हुंडिया टीम इंडिया और अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन का सपोर्ट करने के लिए खास तौर पर स्टेडियम में मौजूद थीं. हिंदुस्तान की शानदार जीत के बाद मैदान पर ईशान किशन के साथ उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं. अब इसी जीत के माहौल में उनका यह पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो

शादी के मंडप में दूल्हे पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, रोक दी रस्में

रिंकू सिंह का छलका दर्द, वर्ल्ड कप जीत के बाद पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

The post टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top