Hot News

टीआरइ टू: 18 माह के डीएलएड कोर्स के सभी अभ्यर्थियों का डेटा बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को सौंपा

-शिक्षा विभाग से रिक्तियों की सूचना प्राप्त होने के बाद रिजल्ट जारी करेगा बीपीएससी संवाददाता, पटना बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में एनआइओएस से 18 माह के डीएलएड कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा. इस संबंध में बीपीएससी ने कहा है कि टीआरइ टू के वैसे सभी अभ्यर्थियों का वर्गवार, विषयवार एवं कोटिवार डाटा तैयार कर शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है. शिक्षा विभाग से वर्गवार, विषयवार और कोटिवार रिक्तियों की सूचना अप्राप्त है. इस संबंध में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होने पर आयोग स्तर से रिजल्ट जारी किया जायेगा. बीपीएससी ने कहा है कि टीआरइ टू के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट में 28 नवंबर, 2023 को पारित आदेश में एनआइओएस द्वारा खुला एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा में 18 माह के डीएलएड की मान्यता समाप्त की गयी थी. उस आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग बिहार प्रशासन द्वारा ऐसे सभी अभ्यर्थियों की अर्हता को अमान्य करते हुए रिजल्ट प्रकाशित करने की सूचना आयोग को दी गयी थी. पुन: इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दायर रिव्यू पीटिशन में पारित आदेश के आलोक में एनआइओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टीआरइ टू: 18 माह के डीएलएड कोर्स के सभी अभ्यर्थियों का डेटा बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को सौंपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top