Hot News

टीएमएच में क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह का निधन, इलाज में देरी का आरोप, धरने पर बैठे पूर्व सीएम चंपई सोरेन

Jamshedpur: झारखंड क्षत्रिय संघ, गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह (55 वर्ष) का रविवार देर शाम हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद टीएमएच में परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पैसे की मांग को लेकर इलाज में देरी की, जिससे संतोष सिंह की जान चली गई. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया, जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंश के प्रवक्ता से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी हासिल कर बता पाएंगें.

मिलन समारोह से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह रविवार को जगन्नाथपुर के देवनगरी में आयोजित झारखंड क्षत्रिय संघ के मिलन समारोह और पिकनिक में शामिल हुए थे. वहां समाज के लोगों के साथ उन्होंने समय बिताया. शाम करीब साढ़े पांच बजे वे गम्हरिया स्थित अपने घर लौटे, जहां अचानक उन्हें सीने में बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिजन आनन-फानन में उन्हें टीएमएच ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज शुरू करने में देर करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

धनबाद: दूधमुंहे शिशु पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

The post टीएमएच में क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह का निधन, इलाज में देरी का आरोप, धरने पर बैठे पूर्व सीएम चंपई सोरेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top