विद्यालय के एच एम ने भी किया सम्मानित
नया विचार मोरवा ।बी आरसी मोरवा में आयोजित टी एल एम मेला में प्रखंड स्तर पर ऊर्दू भाषा में ऊर्दू बांदे की दो शिक्षिका को बी ई ओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि 21 फरवरी को बी आर सी में आयोजित टी एल एम मेला में उर्दू भाषा में सर्वोत्तम स्थान लाने वाली गुलिस्तां प्रवीन तथा सहभागिता के लिए सुधा कुमारी के चयन होने पर बी ई ओ अजीत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उर्दू बांदे की दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किये जाने की खुशी में एच एम जावेद आलम के द्वारा चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया है। मौके पर एच एम सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।