T20 World Cup 2026: श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाया और आखिर तक आउट नहीं हुए. मेंडिस ने 43 गेंदों का सामना किया. जिसमें 5 चौके जमाए. श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में स्पोर्ट्सा जा रहा है.
कामिंदु मेंडिस ने स्पोर्ट्सी 44 रनों की पारी
श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रनों की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. इसके अलावा ओपनर पथुम निस्संका ने 24 और कामिल मिश्रा ने 14 रन बनाए. दुनिथ वेलालेज 10, पवन रत्नायके 5 और वानिंदु हसरंगा ने एक रन बनाए.
आयरलैंड ने श्रीलंका के नाक में किया दम
श्रीलंकाई टीम को 163 रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. आयरलैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बैटर को खुब परेशान किया. बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने एक-एक विकेट चटकाए.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज.
टॉस के बाद क्या बोले आयरलैंड के कप्तान?
टॉस जीतने के बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा- पिच थोड़ी सूखी लग रही है, लेकिन अच्छी विकेट लग रही है. काफी सख्त और मजबूत है, इसलिए हम देखेंगे कि नई गेंद से हम क्या कर सकते हैं. हमारी तैयारी अच्छी रही है. हमारे पास बीच में अच्छे ऑलराउंडर विकल्प हैं. हमने आज एक अतिरिक्त बल्लेबाज को चुना है.
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने क्या कहा?
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा- पिच काफी अच्छी लग रही है, इसलिए इस पर 170 से ऊपर का स्कोर बहुत अच्छा माना जाएगा. मुझे लगता है कि विश्व कप से पहले हमने कई कमियों को दूर कर लिया है. मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं. घरेलू विश्व कप है, इसलिए हर कोई उत्साहित है.
The post टी20 वर्ल्ड कप: कुसल मेंडिस की अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रन का टारगेट appeared first on Naya Vichar.