Jasprit Bumrah Record:जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 40 विकेट हो गए हैं. बुमराह ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
बुमराह ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में बुमराह ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मलिंगा ने 38 विकेट लिए हैं. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने भी 38 विकेट टी20 वर्ल्ड कप में लिए हैं. हिंदुस्तान के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टी20 वर्ल्ड कप में 36 विकेट ले चुके हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी 36 विकेट लिए हैं.
औसत के मामले में भी बुमराह सबसे टॉप पर
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के अलावा जसप्रीत बुमराह औसत के मामले में भी टॉप पर पहुंच गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 5.66 के औसम से रन लुटाया है. जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर एनरिक नॉर्टजे हैं, नॉर्टजे ने 5.71 के औसत से रन लुटाए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 14 विकेट चटकाए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 174 रन देकर 14 विकेट लिए. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर रहे. वरुण ने भी 14 विकेट लिए. हालांकि वरुण ने 9 मैचों में यह उपलब्धि हासील की और उन्होंने 287 रन लुटाए.
T20 WC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
40- जसप्रीत बुमराह (ER: 5.66)
38 – लसिथ मलिंगा (ER: 7.43)
38 – एनरिक नॉर्टजे (ER: 5.71)
36 – अर्शदीप सिंह (ER: 7.79)
36 – टिम साउदी (ER: 6.99)
The post टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने 40 विकेट लेकर रचा इतिहास, मलिंगा का रिकॉर्ड टूटा appeared first on Naya Vichar.

