Hot News

टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

IPL 2025 Final Preity Zinta Reaction: 18 साल के लंबे इंतजार और कई नाकामियों के बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार आईपीएल 2025 की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी जीत ली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 6 रन पीछे रह गया और 184 रन ही बना सका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली के रोते हुए और अपने साथियों को गले लगाते हुए भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिर मैदान में आईं. गईं, अपनी टीम पंजाब किंग्स की हार के बाद वे भी भावुक हुईं. हर मैच में टीम के 12वें खिलाड़ी की तरह प्रीति जिंटा ने अपनी टीम को संभाला. लेकिन स्पोर्ट्स की रीत ही यही है, आखिरी मैच में जीत की बाजी जिसके हाथ आए वही विजेता होता है. 

हार के बाद प्रीति जिंटा बेहद उदास नजर आईं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रीति जिंटा को मैदान में उतरते हुए और अपनी टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए देखा गया. सफेद और लाल रंग की पारंपरिक कुर्ता पहने प्रीति भावुक होकर कप्तान श्रेयस अय्यर के पास पहुंचीं. तस्वीरों में उनकी आंखें नम और चेहरा मायूसी से भरा हुआ दिखा. अगर आरसीबी 18 साल से फाइनल जीतने का इंतजार कर रही थी, तो पंजाब का हाल भी यही था. 11 साल बाद एक बार खिताबी सफर तय करने के बाद उसे फिर से निराशा मिली. 

प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालकिन रही हैं. उनकी टीम के प्रति भावनात्मक जुड़ाव, स्टेडियम में नियमित मौजूदगी और खिलाड़ियों को समर्थन देने की लगन ने उन्हें आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी मालिकों में से एक बनाया. प्रीति और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन ने एक्स/ट्विटर पर लिखा, “भाई, ये भी तो 18 साल से इंतजार ही कर रही है” (साथ में रोने वाला इमोजी). एक प्रीति जिंटा फैन ने लिखा, “मैं तो IPL देखता भी नहीं, लेकिन फिर भी चाहता था कि पंजाब किंग्स जीते… बस प्रीति की मुस्कान देखने के लिए!” एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, “प्रीति जिंटा डिज़र्व करती हैं कि आईपीएल 2025 फाइनल जीतें.” अंत में एक यूजर ने लिखा, “प्रीति जिंटा के लिए दुख हो रहा है… वह भी तो सालों से इंतजार कर रही हैं! अच्छा स्पोर्ट्सा पंजाब किंग्स!”

IPL 2025 Final मैच का कैसा रहा हाल

अहमदाबाद में स्पोर्ट्से गए इस फाइनल में कोहली के 43 रन की बदौलत आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और क्रुणाल पांड्या व जोश हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर (1) का अहम विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लेकर मैच का पासा पलट दिया. अंत में शशांक सिंह ने 61 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका. विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार और कई असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीत लिया. 

RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से… 

‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

The post टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top