एसकेजे लॉ कॉलेज में लगा दंत सुरक्षा जागरूकता व जांच शिविर
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही होती है. इसके बाद इसे बदल दिया जाना चाहिये. यह सुझाव है डॉक्टर सोनी सरस्वती व डॉ वी कुमार के. दोनों एसकेजे लॉ कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में दंत सुरक्षा जागरूकता व दंत जांच शिविर में मौजूद थे. दंत रोग विशेषज्ञों ने बताया कि 40 से अधिक दिनों तक टूथ ब्रश का उपयोग नहीं करना चाहिए. दो से तीन मिनट तक मुलायम ब्रश का उपयोग करें. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना ने शिक्षिकाओं व छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का समाधान बताया. कई छात्राओं की जांच कर उन्हें दवाएं दीं. मौके पर कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ केके एन तिवारी, उप प्राचार्य बीएम आजाद, प्रशासक रत्नेश कुमार, प्रोग्राम समन्वयक प्रो पंकज, डॉ एसपी चौधरी, डॉ अर्चना अनुपम, प्रो आशुतोष, डॉ रवि रंजन, प्रो आरए सहाय, प्रो बीएम दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही, फिर बदल डालें appeared first on Naya Vichar.