Hot News

टेंगरा कांड : प्रसून ने जुर्म कबूल करने काे मजिस्ट्रेट के समक्ष किया आवेदन

भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

संवाददाता, कोलकाता

टेंगरा में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोपी प्रसून दे को गुरुवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया. इस दिन सुनवाई के दौरान आरोपी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म कबूल करने का आवेदन किया. सूत्रों के अनुसार, प्रशासनी वकील ने दे को न्यायिक हिरासत में भेजने का आवेदन करते हुए कहा कि आरोपी अपना जुर्म मजिस्ट्रेट के समक्ष कबूलना चाहते हैं. इसके बाद न्यायाधीश ने दे से पूछा कि क्या वह ऐसा करना चाहता है, तो उसने ‘हां’ कहकर हामी भरी. इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी से पूछा कि उसे अदालत में कुछ कहना है, जिसपर उसने सिर हिलाते हुए ‘नहीं’ कहा. न्यायाधीश ने दे से पूछा कि उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में कुछ परेशानी हुई थी? तब भी उसने ‘नहीं’ कहा.

इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी से कहा कि प्रशासनी वकील ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आवेदन किया है, तब दे ने कहा कि वह मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म व दोष स्वीकार करना चाहता है. आरोपी के मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म व दोष कबूलने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया है. न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी को संशोधनागार में उसकी इच्छा पर विचार करने का दो दिनों का समय मिलेगा. सुनवाई में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टेंगरा कांड : प्रसून ने जुर्म कबूल करने काे मजिस्ट्रेट के समक्ष किया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top