Hot News

टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़का गांव (अख्तियारपुर) में बुधवार की रात टेलीविजन देखने को लेकर बड़े भाई से झगड़ा के बाद बहन ने पंखे में दुपट्टा बांध कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी है. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव निवासी श्रीकांत राम की 15 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी है. इधर, उक्त किशोरी की मामी मंजू कुमारी ने बताया कि रविवार की रात वह कमरे में टेलीविजन देख रही थी, तभी उसका मांझिल भाई आया और उससे टेलीविजन का रिमोट मांगने लगा. नहीं देने पर दोनों के बीच रिमोट को लेकर छीना-झपटी होने लगी. उसी दौरान टेलीविजन टूट गया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई. तभी गुस्से में आकर उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी.

The post टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top